Jabalpur News: पंजाब बैंक कॉलोनी इलाके में सनसनी, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मोहन चौधरी (65 वर्ष) निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी, शिवधाम ने सूचना दी कि देर रात करीब 12 बजे तक पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। उनका बेटा अंकित चौधरी (24 वर्ष) भी अपने कमरे में सोने चला गया था।आज बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब परिवार के लोग उठे, तो अंकित की मां द्रोपती बाई उसे देखने उसके कमरे में गईं। 

वहां उन्होंने देखा कि अंकित कमरे के पंखे के कुंडे से हरे रंग की नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल रस्सी काटकर अंकित को नीचे उतारा और इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post