Jabalpur News: दो गुटों में खूनी संघर्ष, रानीताल गेट नंबर 2 के पास चले चाकू, एक गंभीर रूप से घायल ; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र के रानीताल चौक स्थित 2 नंबर गेट के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच चाकूबाजी हो गई। घटना में दोनों पक्षों के युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मदन महल थाने के एसआई प्रमोद पांडे के अनुसार, रानीताल चौक के पास दो पक्षों के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कुछ युवक बालिग और कुछ नाबालिग हैं। विवाद के दौरान चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालांकि, वह मेडिकल कॉलेज न जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस को उसकी मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होने की जानकारी सामने आई है। सभी युवक छात्र बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post