Jabalpur News: कल 15 अगस्त पर जेल से रिहा होंगे 18 बंदी, जबलपुर समेत इन जिलों के कैदियों के नाम सूची में

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर से 15 अगस्त 2026 को 18 दंडित बंदियों को रिहा किया जाएगा। जेल प्रशासन की ओर से जारी सूची में जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संबंधित बंदियों के नाम शामिल हैं। सभी बंदियों की रिहाई निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अगस्त को की जाएगी।

जेल प्रशासन की ओर से संबंधित खंड प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सूची में शामिल दंडित बंदियों को रिहाई के लिए आवश्यक दस्तावेजों और वारंट शाखा से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

जबलपुर जिले के 3 बंदी

जबलपुर जिले से शैल कुमार उर्फ पिल्लू पिता वृंदावन (50 वर्ष), निवासी इंदरानगर, मुंशी मोहल्ला, थाना बरगी; मोइयुद्दीन पिता अब्दुल रहूब (63 वर्ष), निवासी आजाद नगर, थाना गोहलपुर और गन्नू उर्फ गनपत पिता हिमांचल लोधी (54 वर्ष), निवासी चरगवां, थाना कटंगी के नाम सूची में शामिल हैं। इन तीनों की रिहाई की तारीख 15 अगस्त 2026 निर्धारित है।

कटनी के 3 बंदी होंगे रिहा

कटनी जिले से रवि कुमार रजक (49 वर्ष), निवासी खिरहनी फाटक, बैंकट वार्ड; संतोष बर्मन (56 वर्ष), निवासी गैरतलाई, थाना बरही और नारायण (62 वर्ष), निवासी ग्राम कुलुवा, थाना माधवनगर को रिहा किया जाएगा।

सिवनी के 3 बंदी सूची में

सिवनी जिले से राजू पिता मंगल बरकड़े (54 वर्ष), निवासी ग्राम नयेगांव (पचधार), थाना कुरई; हरदयाल पिता नन्हेसी उर्फ नन्हे (40 वर्ष), निवासी पहड़िया टोला पाटन, थाना लखनादौन और लालसिंह वतीमन/रामदयाल (50 वर्ष), पिता राधादेही, थाना लखनवाड़ा के नाम शामिल हैं।

मंडला के 2 बंदियों की रिहाई

मंडला जिले से जेवूलाल पिता शोभित (50 वर्ष), निवासी सलवाह घुघरी, वर्तमान निवासी ग्राम डुगरा, थाना बिछिया और संतोष मरावी पिता पूरनलाल मरावी (44 वर्ष), निवासी आमानाला, थाना मंडला को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा।

बालाघाट से 5 बंदी

बालाघाट जिले से सूची में सबसे ज्यादा पांच नाम हैं। इनमें सुखदास उके (49 वर्ष), निवासी फुलचुर, थाना रामपायली; पन्नालाल तुरकर (50 वर्ष), निवासी दरबारी टोला, थाना बिरसा; राजेन्द्र उर्फ नाना (32 वर्ष), निवासी ढीमरटोला बूढ़ी, थाना कोतवाली; छन्नूलाल (56 वर्ष), निवासी साल्हेवाड़ा, थाना बिरसा और दंडित महिला मालतीबाई पति राजू लखेरा (44 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10 रजा नगर, बालाघाट के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के 2 बंदी भी शामिल

सूची में उत्तर प्रदेश के दो बंदियों के नाम भी दर्ज हैं। राजेश पिता राजपाल पटेल (39 वर्ष), निवासी गड़रियान, थाना घूरपुर, जिला इलाहाबाद और संतोष कुमार सिंह पिता शेषनाथ सिंह (42 वर्ष), निवासी सरदारपुर, थाना रसड़ा, जिला बलिया, वर्तमान पता एनसीएल कॉलोनी, बैढ़न, जिला सिंगरौली को भी 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा।

देखें सूची 


Post a Comment

Previous Post Next Post