दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटंगी क्षेत्र में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक अभियंता और लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ा। दोनों पर 3 HP के स्थाई बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, कटंगी, जिला जबलपुर में 3 HP का स्थाई बिजली कनेक्शन दिलाने के एवज में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदक से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मामले की जांच की और आरोपों की पुष्टि के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
योजना के तहत लोकायुक्त की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला को पकड़ लिया।
शिकायत के अनुसार, 3 HP के स्थाई बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले आरोपियों ने कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते समय दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।

Tags
jabalpur