Breaking News: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मध्यप्रदेश के इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी; देखें सूची

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली/भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि स्मृति ईरानी और सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की नई टीम का गठन नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के करीब सात महीने बाद हुआ है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश से भी कई नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी की नई टीम में क्षेत्रीय और संगठनात्मक संतुलन पर जोर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व को भी जगह दी है।









Post a Comment

Previous Post Next Post