मेष राशि कमाई के साथ बजट पर नियंत्रण रखें। दिखावे में खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत की तारीफ होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में समाधान मिलेगा। माता-पिता से बात करते समय वाणी पर संयम रखें।
वृष राशि कार्यकुशलता और भाग्य के बल पर हर काम में सफलता मिलेगी। पुराना कर्ज चुकाने और प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेने का सही समय है। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे और रिश्तों में मिठास आएगी।
मिथुन राशि सकारात्मक फैसलों से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की इच्छाएं पूरी होंगी। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता जरूरी है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क राशि आय के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि हल्का मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक मामलों में जरूरत पड़ने पर ही बोलें। व्यापारिक साझेदार का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
सिंह राशि उन्नति के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन अचानक आए खर्चों से बजट प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के सहयोग से दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं और संतान से किया वादा पूरा करें।
तुला राशि शुभ समाचार से दिन की शुरुआत होगी। रुका हुआ धन मिलेगा और बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें।
वृश्चिक राशि कटु वाणी से बचें, अन्यथा रिश्तों में तल्खी आ सकती है। अनजान व्यक्ति की सलाह पर फैसला न लें। संतान की करियर संबंधी चिंता दूर होगी। परिवार में बहस से बचें और शांत रहें।
धनु राशि अचानक धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर पदोन्नति का रास्ता खोलेगी।
मकर राशि कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। मां की सलाह किसी बड़े फैसले में काम आएगी। मित्र की मदद से अटका काम पूरा होगा।
कुंभ राशि दिन काफी अनुकूल रहेगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा या वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक और मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मीन राशि परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। नए विचारों पर अमल करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। यात्रा के दौरान कोई काम की जानकारी मिल सकती है।
