वृषभ: विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए कोर्स या नई दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनने और परिवार में खुशियां आने के संकेत हैं।
मिथुन: आपकी कला और हुनर आज आपको पहचान दिला सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा और पुराने मित्र से मुलाकात के योग हैं, लेकिन हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कर्क: आर्थिक स्थिति में राहत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। नौकरी में प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह: आमदनी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नए संपर्क और कारोबार में सुधार के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है।
कन्या: दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो सही सलाह लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने जरूरी काम खुद पूरा करें।
तुला: दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। ऑफिस में तनाव के बावजूद मेहनत का परिणाम मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और संतान की सेहत पर ध्यान दें।
वृश्चिक: चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। परिवार में महत्वपूर्ण चर्चा से समाधान निकल सकता है और जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है।
धनु: खर्च बढ़ सकते हैं और भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएं। किसी करीबी की बात बुरी लगने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य रखें।
मकर: नए विचार कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। साझेदारी के लिए समय अनुकूल हो सकता है, लेकिन निवेश या सरकारी योजनाओं से जुड़े दस्तावेज ध्यान से जांचें। कीमती सामान सुरक्षित रखें।
कुंभ: दिन सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नई शुरुआत धीरे-धीरे सफलता की ओर ले जा सकती है।
मीन: खुशियों से भरा दिन रहेगा। कारोबार में लाभ, ऑफिस में सम्मान या उपहार मिलने के योग हैं। काम से जुड़ी यात्रा लाभदायक हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
