Jabalpur News: फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लगाए गए फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर और बैनर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू महासंघ ने रविवार को पुलिस अधीक्षक के नाम कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि कोतवाली मार्ग पर विद्युत खंभों पर फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लगाए गए थे। 

महासंघ ने पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर विकास कुमार खरे, नीरज पाठक, मनोज सेन, अभय श्रीवास्तव, धर्म जाट, मोंटू महाराज, पीयूष अग्रवाल, श्रीकांत गुरु, गौरव पांडे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ईद मिलादुन्नबी पर लगाए गए थे पोस्टर

दरअसल, ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कोतवाली से मिलोनीगंज और नालबंद मोहल्ला रोड के बीच कुछ विद्युत खंभों पर फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवादित पोस्टरों को तत्काल हटवा दिया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये पोस्टर किसने लगाए थे और इन्हें लगाने के पीछे क्या उद्देश्य था।

Post a Comment

Previous Post Next Post