दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के गांधी चौक में सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पैसे देने में आनाकानी कर रहे युवकों ने किराना व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय अभिषेक श्रीपाल गांधी चौक क्षेत्र में किराना दुकान चलाते हैं। दुकान पर कुछ युवक सिगरेट खरीदने पहुंचे थे। सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान नितिन साहू ने अपने साथियों राज चौधरी और सेवा समुद्री के साथ मिलकर अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अभिषेक के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जघटना की सूचना मिलने के बाद रांझी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नितिन साहू, राज चौधरी और सेवा समुद्री के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी नितिन साहू के खिलाफ पहले से ही मारपीट और चाकूबाजी के करीब पांच अपराध दर्ज बताए गए हैं। घटना में नितिन साहू को भी चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।फिलहाल घायल व्यापारी और आरोपी दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
Tags
jabalpur
