Jabalpur News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर छात्रा को अपनी बातों में फंसाया और एक होटल ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मदर टेरेसा नगर निवासी नीलेश चौबे का नाबालिग छात्रा से पहले से परिचय था। आरोप है कि इसी जान-पहचान का लाभ उठाते हुए आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर झांसे में लिया और उसे एक स्थानीय होटल में ले गया। वहां आरोपी ने छात्रा की असहमति और विरोध के बावजूद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को भी न बताने की धमकी दी, लेकिन सहमी हुई छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी बात अपने परिवार से साझा की।

घर पहुंची पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजन उसे तुरंत माढ़ोताल थाने ले गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिना समय गंवाए दबिश देकर आरोपी नीलेश चौबे को हिरासत में ले लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post