Jabalpur News: यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने SP ने बदले थाना प्रभारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने यातायात थानों के प्रभारियों में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत मालवीय चौक और गढ़ा यातायात थानों के प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मालवीय चौक यातायात थाना प्रभारी अरुण पटेल और गढ़ा यातायात थाना प्रभारी इंदिरा सिंह को लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर मालवीय चौक यातायात थाने की कमान अब दिनेश शर्मा संभालेंगे, जबकि गढ़ा यातायात थाने की जिम्मेदारी मनीष प्यासी को सौंपी गई है।

इसी क्रम में घमापुर यातायात थाने का प्रभार अश्वनी पटेल को दिया गया है। वहीं, घमापुर यातायात थाने में पदस्थ शशि धुर्वे का स्थानांतरण सिविल लाइन थाना किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post