Jabalpur News: जुए के फड़ पर लार्डगंज पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लार्डगंज थाना पुलिस ने बैकुंठ धाम मंदिर के पास बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,065 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैकुंठ धाम मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय उर्फ दीपक यादव उम्र 23 वर्ष, विकास साहू उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी संजयनगर लार्डंगंज, प्रवीण उर्फ रक्का पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी नद्दू कबाड़ी के घर के पास संजय नगर, सतेन्द्र पासवान उम्र 38 वर्ष निवासी छोटे किराना के पास संजयनगर, करन रजक उम्र 22 वर्ष निवासी यादव किराना स्टोर के बगल वाली गली संजय नगर, सुमित दाहिया उम्र 22 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से नकदी एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पाटिल, आरक्षक ऋषभ बर्मन, कुंदन सिंह और पंकज सनोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post