दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए 300 रुपये नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सिंधी कैंप निवासी कुशाल जाटव (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हीरा पहलवान की बिल्डिंग के नीचे उसकी मुलाकात उमेश चक्रवर्ती से हुई।
आरोप है कि उमेश चक्रवर्ती ने शराब पीने के लिए कुशाल से 300 रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे कुशाल के कंधे के पीछे चोट आई। घटना के बाद हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी उमेश चक्रवर्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 119(1) एवं 296(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
