Jabalpur News: अपराधियों की खैर नहीं! एसपी ने जारी की फरार बदमाशों की सूची; जानिए किस पर कितना इनाम घोषित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके बारे में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

जारी आदेश के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, उनकी गिरफ्तारी संबंधी पुख्ता सूचना देने अथवा पुलिस को सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को आरोपी के नाम के सामने दर्शाई गई पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। थाना बेलबाग के अपराध क्रमांक 430/26 (धारा 296(बी), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस) में फरार आरोपी साहिल सोनकर एवं लकी सोनकर, दोनों निवासी खटीक मोहल्ला, बेलबाग, की गिरफ्तारी पर 4-4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

थाना ओमती के अपराध क्रमांक 370/26 (धारा 69, 89, 296(ए), 351(2) बीएनएस) में फरार आरोपी सपननाथ पिता सेमुअल नाथ (उम्र 40 वर्ष) निवासी बिजली ऑफिस के पीछे, ओमती, की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। थाना रांझी के अपराध क्रमांक 555/26 (धारा 126(2), 296(बी), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट) में फरार आरोपी राहुल चौधरी पिता मिथुन चौधरी (उम्र 23 वर्ष) निवासी शंकर जी मंदिर के पास, सरकारी स्कूल के पास, मानेगांव मुखर्जी चौक, रांझी, की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी विश्वसनीय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post