दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगोत्री जानकी नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चपत लगा दी। राज्य सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 5 लाख रुपये नकद, 18 चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के जेवरात और हाथ घड़ी चोरी कर ले गए। शातिर चोर पकड़े जाने के डर से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटी की शादी की तैयारी में 3 माह से बाहर था परिवार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री जानकी नगर निवासी 65 वर्षीय वीरेश कुमार जैन (सेवानिवृत्त कर्मचारी, राज्य सहकारी बैंक) ने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेश कुमार जैन ने बताया कि उनका बेटा, बहू और बेटी बाहर नौकरी करते हैं। बेटी की शादी के सिलसिले में वह पिछले 3 महीनों से अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर गए हुए थे।
घर लौटे तो टूटे मिले कमरों और अलमारियों के ताले
सुबह जब दंपति वापस जबलपुर पहुंचे, तो लोहे के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियों के लॉक खुले पड़े थे। पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था।
5 लाख नकद, चांदी के सिक्के और जेवर गायब; डीवीआर भी ले गए चोर
पीड़ित ने जब ऊपरी मंजिल के कमरे में रखी अलमारी की जांच की, तो उसमें रखे 5 लाख रुपये नकद, 18 चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया, बाले और हाथ घड़ी गायब थे। वहीं नीचे वाले कमरे में उनके बेटे और बहू का सामान रखा हुआ था, जहां अलमारी का लॉक टूटा मिला और सामान अस्त-व्यस्त था। बेटे और बहू के आने के बाद उनके सामान की चोरी का सटीक आकलन हो सकेगा। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगी सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का डीवीआर (DVR) भी निकाल लिया और अपने साथ ले गए।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने वीरेश कुमार जैन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आसपास के अन्य क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से चोरों की सुरागकशी में जुटी हुई है।

Tags
jabalpur