दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना शहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम नटवारा में घेराबंदी कर एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नटवारा में एक युवक अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रशांत झारिया (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम नटवारा बताया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी की कमर से एक देशी पिस्टल और उसकी जींस पैंट की छोटी जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और कारतूस जब्त करते हुए आरोपी प्रशांत झारिया के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी यह अवैध हथियार कहां से और किससे खरीदकर लाया था, इस संबंध में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
Tags
jabalpur
