दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक विकास रजक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची मंगलवार देर शाम अपने 9 साल के भाई के साथ घर के बाहर थी। इसी दौरान विकास रजक ने बच्ची को अपने पास बुलाया और घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को मरघटाई के पास ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी ने बच्ची और उसके भाई को धमकाया और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों घर लौट आए।
घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन तत्काल मझगवां थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी विकास रजक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मझगवां थाना प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
Tags
jabalpur
