Jabalpur News: हनुमानताल में तालाब में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हनुमानताल तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। तालाब में सफाई के लिए पहुंचे नगर निगम के सफाईकर्मी की नजर शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कौन है और वह तालाब तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू करने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post