Jabalpur Breaking News: बाबा टोला में युवक की चाकू मारकर हत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबा टोला इलाके में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी की वारदात हो गई। हमले में 22-23 वर्षीय सूरज चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना में भूरा चौधरी भी घायल हुआ है, जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो परिवारों के बीच विवाद की बात सामने आई

हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दो परिवारों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई, जिसमें सूरज चौधरी की मौत हो गई और भूरा चौधरी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायल भूरा चौधरी का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post