दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी की वारदातों पर लगाम कसते हुए हनुमानताल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मास्टर की (चाबी) से गाड़ियां उड़ाने और राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग (विधि विवादित बालक) सहित 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 13 दोपहिया गाड़ियां, 5 झपटे गए मोबाइल फोन, एक धारदार चाकू और वायर कटर जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।
कब्रिस्तान और बकरा मार्केट में दबिश देकर दबोचे गए आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास कुछ लड़के चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मोबाइल छीनने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कब्रिस्तान के वजू खाना के पास दबिश देकर चार युवकों—अयान उर्फ अल्लू खान (18), सोहेल उर्फ गुलाम गौस (20), मुजम्मिल कुरैशी (19) और मुदस्सिर कुरैशी (18) को घेराबंदी कर धर दबोचा।
तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की गाड़ियां, झपटे गए मोबाइल, चाबियों का गुच्छा और हथियार बरामद हुए। सघन पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों और पहाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य गाड़ियां भी जब्त की गईं।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भानतलैया बकरा मार्केट के पास दबिश देकर फैजान उर्फ फिज्जू खान (18), मोईन उर्फ सुरमेश अंसारी (18) और एक 17 वर्षीय नाबालिग को चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा। इनकी निशानदेही पर भी 4 अन्य दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
नशा करने के लिए बनाते थे शिकार, वायर काटकर डायरेक्ट करते थे गाड़ियां
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और नशे की लत व अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी गाड़ियों का लॉक मास्टर चाबी से खोलते थे। अगर लॉक नहीं खुलता था, तो हैंडल में पैर मारकर लॉक तोड़ देते थे और गाड़ियों के वायर काटकर उन्हें डायरेक्ट चालू कर ले भागते थे। इसके बाद इन्हीं चोरी की गाड़ियों से शहर में घूम-घूमकर मोबाइल झपटमारी करते थे।
शहर के आधा दर्जन थानों से चुराए थे वाहन
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ये वाहन शहर के ग्वारीघाट, कैंट, लार्डगंज, कोतवाली, विजय नगर, गोरखपुर और मदनमहल थाना क्षेत्रों से चुराए थे। गिरफ्तार आरोपियों में से सोहेल के खिलाफ पूर्व से 8, मुजम्मिल पर 5, मुदस्सिर पर 4, फैजान पर 3, मोईन पर 3 और नाबालिग के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Tags
jabalpur