दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ में शुक्रवार सुबह तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और अन्य राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।
उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में 21 सितंबर तक बारिश-आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच गया है और सितंबर के आखिरी सप्ताह से इसकी विदाई शुरू होने की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल, सीहोर और देवास में तेज बारिश हुई। प्रदेश में अब तक करीब 33.1 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर देखने को मिला। कई जिलों में रुक-रुककर बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। कानपुर में करीब आधे घंटे तक लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई पेड़ गिर गए। बरेली में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने कई पेड़ों को उखाड़ दिया। इसके बाद बारिश हुई। बाराबंकी में सरयू नदी के कटान से कई घर प्रभावित हुए हैं।
बिहार में 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर और भोजपुर समेत कई जिलों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और करीब 50 लाख लोग प्रभावित बताए गए हैं।
गुजरात में भी भारी बारिश का दौर जारी है। अहमदाबाद समेत कई इलाकों में सड़कें और अंडरपास पानी से भर गए। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण गुजरात के कई जिलों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
राजस्थान में 28 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को अजमेर, जयपुर समेत कई जिलों में करीब 4 इंच तक बारिश हुई। मौसम बदलने से दिन के तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में अभी भी तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं 20 सितंबर को छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई गई है।

Tags
national