दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी कार्यालय के समीप फ्लाईओवर ब्रिज पर बीती रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल दौड़कर कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चालक का स्टेयरिंग से संतुलन बिगड़ने के कारण कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा भिड़ी।
कार के पीछे चल रहे बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
Tags
jabalpur
