Jabalpur News: हत्या के फरार आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के पुलघाट कुटिया मनकेड़ी में 25 अप्रैल 2026 को ताराचंद महाराज उर्फ ताराचंद्र कुशवाहा की हत्या के मामले में फरार आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बरगी थाने में अपराध क्रमांक 212/26 के तहत धारा 103(1), 332(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

अब पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी या उसके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post