दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गौर इलाके में 17 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत और निजी तस्वीरें मांगने के मामले में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार छात्रा पहले सेंट अलायसियस स्कूल, गौर में पढ़ती थी। इसी दौरान उसकी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक से पहचान हुई। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा का मोबाइल नंबर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत शुरू हो गई। परिवार का आरोप है कि बाद में बातचीत आपत्तिजनक हो गई और छात्रा को अश्लील संदेश तथा वीडियो भेजे गए। साथ ही निजी तस्वीरें मांगने का भी आरोप लगाया गया है।
मोबाइल चैट से सामने आया मामला
परिजनों के मुताबिक छात्रा के व्यवहार में बदलाव नजर आने के बाद उन्हें संदेह हुआ। मोबाइल फोन की जांच करने पर एक नंबर 'मंगेतर' नाम से सेव मिला। परिवार का दावा है कि उस नंबर पर लगातार चैट हुई थी और जांच करने पर नंबर शिक्षक का होने की जानकारी सामने आई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहचान छिपाने के लिए नंबर को दूसरे नाम से सेव किया गया था।
धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
परिजनों ने शिक्षक पर छात्रा पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए इन आरोपों को भी जांच में शामिल किया है। हालांकि आरोपों की वास्तविकता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंचे
मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इसके बाद कार्यकर्ता गोराबाजार थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक सैयद फैजान हुसैन को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तिलहरी क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

Tags
jabalpur