Jabalpur News: गांधी जयंती पर 14 साल की सजा पूरी करने वाले 5 बंदियों को मिली रिहाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
गांधी जयंती के अवसर पर शासन द्वारा दी गई माफी का लाभ देते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल, जबलपुर से 14 वर्ष की सजा भुगत चुके पांच बंदियों को रिहा किया गया। 

रिहा किए गए बंदियों में संदीप वंशकार पिता दादू वंशकार (49 वर्ष) निवासी अमरनगर, थाना रांझी, जिला जबलपुर; शोभालाल उर्फ जमादार पिता सामीलाल उईके (60 वर्ष) निवासी सालीवाड़ा (मुनीर), थाना धनौरा, जिला सिवनी; गणेश पिता झल्लूराम (62 वर्ष) निवासी कचनारी चौकी, साले टेकरी, थाना बिरसा, जिला बालाघाट; शेवेन्द्र सिंह पिता जगन्नाथ सिंह (52 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 33, स्टेट बैंक कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला बालाघाट और निरंजन सिंह पिता महेश सिंह (39 वर्ष) निवासी उमरिया, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी शामिल हैं।

शासन की माफी योजना के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने और 14 वर्ष की सजा भुगतने के बाद इन पांचों बंदियों को जेल से रिहा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post