Jabalpur News: जबलपुर से जाने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वापसी की ट्रेनों को लेकर अलग से आएगा अपडेट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का असर रेल परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में यातायात के दबाव को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों को 9 अक्टूबर को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

रेलवे के अनुसार, प्रदर्शन के कारण दिल्ली में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, शनिवार से सभी संबंधित ट्रेनें नियमित रूप से संचालित होंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों की वापसी सेवाओं के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

रेल प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और सुगम रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post