दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। नायरा एनर्जी ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। मध्य प्रदेश में कंपनी ने पेट्रोल के दाम ₹5 और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इसके बाद भोपाल में नायरा का पेट्रोल ₹119.81 और डीजल ₹102.59 प्रति लीटर हो गया है।
शुक्रवार को भोपाल में नायरा का पेट्रोल ₹114.81 और डीजल ₹99.59 प्रति लीटर था। प्रदेश में कंपनी के करीब 275 पेट्रोल पंप हैं, जबकि भोपाल में 11 पंप संचालित हो रहे हैं। बताया गया है कि प्रदेश में इन पंपों पर रोजाना करीब 9 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर
नायरा एनर्जी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच अंतर कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
मार्च में भी हुई थी बढ़ोतरी
इस साल 26 मार्च को भी नायरा ने पेट्रोल के दाम ₹5 और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाए थे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रूड की कीमतों में गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने पर 1 जुलाई को कंपनी ने दोनों ईंधनों के दाम फिर ₹5 और ₹3 प्रति लीटर घटा दिए थे। अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
सरकारी कंपनियों के दाम स्थिर
शनिवार को IOC, BPCL और HPCL ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। जियो ने भी फिलहाल दाम नहीं बढ़ाए हैं। भोपाल में इन कंपनियों का पेट्रोल करीब ₹114.54 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर है।
Tags
madhya pradesh
