दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में दर्ज आपराधिक मामलों में संलिप्त और लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी जितेन्द्र पटेल उर्फ जित्तू को तिलवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गढ़ा स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया है।
प्रॉपर्टी का काम करने से मना करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 11 जनवरी 2026 की रात ग्राम भड़पुरा निवासी नीलेश सिंह लोधी विशाल मेगामार्ट के पास एक कैफे के सामने खड़े थे। इसी दौरान जित्तू पटेल वहां पहुंचा और कथित तौर पर नीलेश को प्रॉपर्टी का काम करने से मना किया।
आरोप है कि इसी दौरान जित्तू ने चाकू निकालकर नीलेश पर हमला करने की कोशिश की। नीलेश के डरकर बैठ जाने से चाकू उसके पेट की बजाय बाएं पैर के घुटने में लगा, जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शिकायत पर तिलवारा थाने में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घोषित हुआ था 5 हजार का इनाम
घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को 2 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि जित्तू गढ़ा स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बटनदार धारदार चाकू मिला। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने नीलेश पर चाकू से हमला करना स्वीकार किया। इसके बाद मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जितेन्द्र पटेल उर्फ जित्तू के खिलाफ मध्यप्रदेश के मैहर, सिवनी, नरसिंहपुर और जबलपुर जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक अभय बघेल और शैलेन्द्र पटवा की भूमिका सराहनीय रही।

Tags
jabalpur