दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसद बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद बस से जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में राहुल गांधी बस से उतरकर पैदल ही प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने लगे।
राहुल गांधी ने कहा कि “ज्ञानेश कुमार वैध मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं हैं। उन्हें इस्तीफा देना होगा।” उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
खड़गे ने विपक्षी सांसदों को दिया लंच
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच के लिए बुलाया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सांसद करीब डेढ़ घंटे तक रेस्टोरेंट में रहे। इसके बाद सभी सांसद बसों से जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।
जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा
विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और RAF तथा ITBP के जवानों को भी तैनात किया गया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कुछ नेताओं को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने की जानकारी है।
एक दिन पहले भी हुआ था प्रदर्शन
इससे पहले मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाला था। पुलिस ने मार्च को रास्ते में रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने आकाशवाणी परिसर में करीब 8 घंटे धरना दिया था।
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। विपक्ष SIR के दौरान मतदाता सूची में बदलाव और फॉर्म-6 की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

Tags
national