Jabalpur News: विजय नगर स्थित अमृत भंडार पर छापा, मिलावट की आशंका पर लिए सैंपल, घरेलू गैस की अवैध रीफिलिंग की भी जांच

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दिवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी और व्यावसायिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। इसी क्रम में विजय नगर स्थित प्रसिद्ध खाद्य प्रतिष्ठान 'अमृत भंडार' में प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई अधारताल एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई, जिसमें तहसीलदार रंजना यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी की टीम ने प्रतिष्ठान में अचानक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान में मौजूद खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न सैंपल एकत्र किए, जिन्हें परीक्षण हेतु लैब भेजा गया है।

खाद्य सामग्री के साथ-साथ टीम ने दुकान में इस्तेमाल किए जा रहे कमर्शियल सिलेंडरों की भी गहन जांच की। अधिकारियों को अंदेशा है कि दुकान में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग तो हो रहा है, लेकिन उनमें घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से रीफिलिंग कराई जा रही थी।

मामले की सच्चाई और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए संबंधित गैस एजेंसी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है। दुकान में होने वाली सिलेंडरों की मासिक खपत का सत्यापन कराया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post