Jabalpur News: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, फिर होटलों में ले जाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध; विवाह से मुकरा आरोपी पुलिसकर्मी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शादी का भरोसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में मंडला पुलिस में पदस्थ आरक्षक सिद्धार्थ आरसे के खिलाफ जबलपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार करीब तीन साल पहले उसकी पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू होने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि 23 अप्रैल 2026 को आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब विवाह करने से इनकार कर रहा है।

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबलपुर के दीनदयाल चौक स्थित स्वागत होटल सहित शहर के अन्य होटलों में ले जाता था। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी अभद्र व्यवहार करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post