दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के घसिया कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक फल विक्रेता पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने उसे घेरकर जान से मारने की धमकी दी और गर्दन, पेट तथा पैरों पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, किलकारी गार्डन के पास निवासी मोहम्मद वकील अंसारी फल का ठेला लगाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की रात उनके भांजे हेमा और शनि बिहारी के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शनि बिहारी ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर उन्हें धमकी दी थी।
इसके अगले दिन 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वकील अंसारी घसिया कॉलोनी में सोनू नाऊ की दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान शनि बिहारी और छोटू गोल्डन हाथों में चाकू लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि पास आते ही शनि बिहारी ने छोटू गोल्डन से वकील अंसारी को मारने के लिए कहा और उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उनके गाल में लगा।
इसके बाद छोटू गोल्डन ने उनके पेट पर चाकू से हमला किया। बचाव के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट आई। फिर शनि बिहारी ने पेट के निचले हिस्से में चाकू से वार किया। आरोपियों ने उनके दोनों पैरों पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोहम्मद वकील अंसारी की रिपोर्ट पर शनि बिहारी और छोटू गोल्डन के खिलाफ धारा 109(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags
Jabalpur