दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए गए हैं। सोनिया गांधी ने लिखा है कि राहुल गांधी को अपने पिता की हत्या की आशंका थी। मार्च 1991 में अमेरिका लौटने से पहले राहुल ने कहा था कि यदि राजीव गांधी की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो उन्हें जल्द ही पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर लौटना पड़ेगा।
सोनिया गांधी के मुताबिक, उस समय राजीव गांधी की जान पर खतरा लगातार बढ़ रहा था, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर कर दी गई थी। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी राजीव गांधी के लिए खतरा कम नहीं हुआ था, इसके बावजूद उन्हें पहले जैसी सुरक्षा नहीं मिल रही थी।
बिहार दौरे पर राहुल ने देखी थी सुरक्षा में चूक
सोनिया गांधी ने किताब में मार्च 1991 की एक घटना का जिक्र किया है। उस समय राहुल गांधी ईस्टर की छुट्टियों में अमेरिका से भारत आए थे। पढ़ाई के लिए अमेरिका में रह रहे राहुल ने पिता के साथ बिहार दौरे पर जाने की जिद की।
इस दौरान राहुल ने देखा कि राजीव गांधी जिस खुली जीप में सफर कर रहे थे, उस पर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने पत्थर और ईंटें बरसाईं। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और हमले को रोकने या राजीव गांधी को बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।
1990 में बढ़ गया था राजीव गांधी की जान को खतरा
सोनिया गांधी लिखती हैं कि 1984 में प्रधानमंत्री बनने के समय राजीव गांधी को तीन आतंकवादी संगठनों से खतरा था। वर्ष 1990 तक कई अन्य चरमपंथी संगठन सामने आ चुके थे और राजीव गांधी उनके निशाने पर थे। अधिकारियों को भी इन खतरों की जानकारी थी।
सोनिया के मुताबिक, दिसंबर में एक समिति की बैठक में राजीव गांधी को SPG सुरक्षा जारी रखने का निर्णय लिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव खतरे के नए आकलन के बाद ही किया जाना था। इसके बावजूद वीपी सिंह सरकार ने अगले महीने राजीव गांधी की SPG सुरक्षा हटा दी और उनकी नजदीकी सुरक्षा में प्रशिक्षित सुरक्षा बल की जगह स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया।
वीपी सिंह और चंद्रशेखर से भी की थी सुरक्षा बढ़ाने की मांग
सोनिया गांधी के अनुसार, कांग्रेस ने वीपी सिंह और चंद्रशेखर, दोनों प्रधानमंत्रियों से राजीव गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।
राजीव गांधी के दौरों के दौरान उनके साथ केवल एक निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) रहता था, जो पुलिसकर्मी होता था। बाद में दो पुलिसकर्मियों को बारी-बारी से उनके साथ रहने की जिम्मेदारी दी गई। उनके पास केवल एक पिस्तौल होती थी।
सोनिया लिखती हैं कि किसी भी राज्य की पुलिस के पास किसी बड़े राजनीतिक नेता की सुरक्षा के लिए आवश्यक विशेष प्रशिक्षण और संसाधन नहीं थे। राजीव गांधी के विरोधियों ने यदि सुरक्षा घटाकर उन्हें दबाने की कोशिश की थी, तो वे गलत थे।
राजीव के सुरक्षित लौटने तक चिंतित रहती थीं सोनिया और प्रियंका
सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि वह और प्रियंका गांधी हमेशा राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती थीं। जब तक राजीव किसी दौरे से सुरक्षित घर नहीं लौट आते थे, तब तक दोनों को चैन नहीं मिलता था।
निजी जिंदगी और परिवार की कहानी है सोनिया की किताब
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को बाजार में आई। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह राजनीतिक किताब नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और परिवार की कहानी है।
सोनिया के मुताबिक, परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन उसके सदस्यों के स्वभाव, संघर्ष और भावनाओं को समझने की कोशिश कम हुई। वह अपने परिवार को उसी रूप में प्रस्तुत करना चाहती हैं, जैसा उन्होंने उसे जाना और प्यार किया।
उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद दुख ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सुरक्षित रखने की कोशिश की।
सोनिया गांधी ने किताब में भारत में बिताए पांच दशक से अधिक समय के अनुभव भी साझा किए हैं। उन्होंने देश को बदलते हुए देखा और धीरे-धीरे खुद भी उस बदलाव का हिस्सा बन गईं। यह किताब उनके जीवन के सफर और उस देश की कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना।

Tags
national