दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) उज्जैन। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अय्यर का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता तनुज महाशब्दे शनिवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने 80 वर्षीय पिता के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और जलद्वार पर जलाभिषेक किया। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
भगवान महाकाल के दर्शन के बाद अभिनेता तनुज महाशब्दे काफी अभिभूत नजर आए। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर उन्हें जितनी खुशी मिली, उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। दर्शन का अनुभव इतना अद्भुत रहा कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
बोले- विज्ञान से ऊपर है भगवान महाकाल की महिमा
तनुज महाशब्दे ने कहा कि विज्ञान भले ही कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन भगवान की महत्ता और उनकी कृपा सबसे ऊपर है। धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वे एक वैज्ञानिक अय्यर की भूमिका निभाते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में उनकी आस्था भगवान महाकाल के प्रति है। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल सर्वोपरि हैं और उनका स्मरण करते हुए ही जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। देश पर भी बाबा महाकाल की कृपा बनी हुई है।
सिंहस्थ-2028 के लिए देशभर के श्रद्धालुओं को दिया न्योता
उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर भी अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शहर में सिंहस्थ की तैयारियां और निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाला सिंहस्थ भव्य और बेहतर तरीके से आयोजित होगा। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री की ओर से आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की भी सराहना की।
तनुज महाशब्दे ने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सिंहस्थ-2028 में उज्जैन जरूर आएं और इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आने का अवसर हर किसी को मिलना चाहिए।
माता-पिता की सेवा करें, उनका आशीर्वाद सबसे अनमोल
अभिनेता ने अपने प्रशंसकों और देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें। अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखें, उनकी सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। माता-पिता का आशीर्वाद जीवन में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
उन्होंने लोगों से अवसर मिलने पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने की अपील भी की। पिता के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचे तनुज महाशब्दे की इस यात्रा ने एक बार फिर उनकी धार्मिक आस्था और पारिवारिक संस्कारों को सामने रखा।

Tags
madhya pradesh