दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। धनतेरस की खरीदारी की भीड़ के बीच माढ़ोताल थाना क्षेत्र के आईटीआई चुंगी नाका के पास स्थित 'इंद्र ज्वेलर्स' में शातिर चोरी की वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं महिलाओं ने दुकानदार की व्यस्तता का फायदा उठाकर करीब 9 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा पार कर दिया। डिब्बे में सोने के झुमकों की 9 जोड़ियां रखी थीं, जिनका कुल वजन करीब 70 ग्राम बताया जा रहा है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
घटना 6 नवंबर की दोपहर करीब 12:10 बजे की है। दुकान संचालक इंद्रपाल सोनी (60) के मुताबिक, कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं और बिछिया दिखाने की मांग करने लगीं। पहले दो महिलाएं दुकान में आईं, इसके कुछ देर बाद अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। धनतेरस के कारण दुकान में ग्राहकों की आवाजाही और व्यस्तता थी। इसी का फायदा उठाकर महिलाओं ने चोरी की योजना को अंजाम दिया।
दुकानदार जब महिलाओं को दिखाने के लिए डिस्प्ले से बिछिया निकालने में व्यस्त थे, उसी दौरान एक महिला ने शोकेस के ऊपर रखे सोने के झुमकों के डिब्बे पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने बिछिया की खरीदारी का भुगतान किया और बिना बिल लिए तेजी से दुकान से निकल गईं। उस समय धनतेरस की व्यस्तता के चलते दुकानदार को चोरी का तत्काल पता नहीं चल सका।
कुछ देर बाद जब दुकान के कर्मचारियों ने शोकेस की जांच की तो सोने के झुमकों का डिब्बा गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक महिला कथित तौर पर जेवरों का डिब्बा उठाते दिखाई दे रही है। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
मामले में सीएसपी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

Tags
jabalpur