MP DESK : (जबलपुर) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जबलपुर शहर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। वही नामांकन रैली में राष्ट्रीय स्तर की पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में जबलपुर के 4 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन जमा करने का निर्णय लिया है और गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन जमा किया गया। जहां काफी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अंचल सोनकर,केंट विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अशोक रोहाणी, और उत्तरमध्य विधानसभा से विनय सक्सेना,
ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपना नामांकन दाखिल किया वहीं प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही सभी ने जनसंपर्क
भी शुरू कर दिया है और चुनाव के तहत 21 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होते फार्म लेना शुरू कर दिया है।
वही प्रत्याशियों का कहना है कि भरपूर आशीर्वाद और उत्साह के साथ लोगो के आशीर्वाद के साथ नामांकन भरने आए हुए है।




