MP DESK : (जबलपुर) अंकित जैन - पाटन विधानसभा के सेक्टर 8 की अधिकारी डॉ इंद्रा त्रिपाठी के द्वारा सेक्टर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आज दोपहर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया साथ ही बूथ क्रमांक 115 जहाँ पर कुल 69 प्रतिशत मतदान एवं महिला मतदाता का 59 प्रतिशत था जो कि सामान्य से कम था जिसे बढ़ाने के लिए अधिकारियों द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई गई इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेक्टर अधिकारी द्वारा महिला मतदाताओं के बीच जाकर मतदान हेतु प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए निरीक्षण के दौरान 80 वर्ष की उम्र से अधिक एवं दिव्यांग मतदाताओं से अधिकारियों ने संपर्क कर मतदान में सहभागिता निभाने प्रोत्साहित किया इस दौरान बी एल ओ सुपरवाइजर बी आर गोरखेड़े जे पी त्रिपाठी हरीश वर्वे उपस्थित रहे....
पाटन से अंकित जैन की रिपोर्ट

