दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।आज शाम या कल तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा यह विधिवत घोषणा भी कर दी जायेगी । प्रदेश इकाई और जिला इकाई के द्वारा भी तैयारियां तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ही रायबरेली से चुनाव लड़ाए जाने की मांग की गई थी और कांग्रेस द्वारा कराया गया सर्वे में भी यह बात सामने आई है की रायबरेली से प्रियांक चुनाव लड़ती है तो भारी अंतर से जीत दर्ज कर सकती है । 2019 लोकसभा के बीच में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा उनको राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। राजनीतिक पंडितों के द्वारा यह आशंका लगाई जा रही थी कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। मगर कांग्रेस ने सोनिया गांधी को एक बार फिर रायबरेली से उतार दिया और सोनिया ने जीत दर्ज कि इस बार यह लगभग तय हो गया है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी । वहीं भाजपा अपने प्रत्याशी का चयन ही नहीं कर पा रही है।
Tags
national