दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो चुके हैं और देश में 1 जून को सातवें चरण के मतदान होंगे। 4 जून को वोटों की गिनती के नतीजे सामने आएंगे। चुनावी माहौल के बीच विभिन्न प्रकार के अनुमानों और अटकलों का बाजार गर्म है कि इस बार देश में किसकी सरकार बनेगी।
मुंबई के सट्टा बाजार ने भी अपने चुनावी अनुमान प्रस्तुत किए हैं। सट्टा बाजार के मुताबिक, इस बार इंडिया गठबंधन सत्ता में आ सकती है। सट्टा बाजार के अनुमानों के अनुसार, एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा। इस प्रकार के अनुमानों ने भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
देश भर में चुनावी माहौल गर्म है और विभिन्न दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर की स्थिति बनी हुई है। इस बार के चुनाव कई मुद्दों पर आधारित हैं, जिनमें विकास, बेरोजगारी, कृषि संकट और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख हैं।
4 जून को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस गठबंधन को जनता का समर्थन मिला है और कौन सरकार बनाने में सफल होगा। तब तक, सट्टा बाजार के अनुमान और चुनावी चर्चाओं का दौर जारी रहेगा। मुंबई सट्टा बाजार के अनुमान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना यह होगा कि सट्टा बाजार के यह अनुमान कितने सटीक साबित होते हैं।