Crime News: 50 हजार की नौकरी का लालच देकर 200 लड़कियों को बंधक बनाकर किया गया शारीरिक शोषण

दैनिक सांध्य बन्धु मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर नगर सेएक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नौकरी के लालच दे कर करीब 200 लड़कियों को बंधक बनाकर उनका शारीरिक शोषण किया गया है। 

युवतीयों ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से डीवीआर संस्था से जुड़े और नौकरी के लिए अप्लाई किया। उनसे 20 हजार रुपए की मांग की गई, और उन्हें अहियापुर स्थित बखरी में रख दिया गया। तीन महीने बीतने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला, और उन्हें और कई लड़कियों को संस्था से जोड़ने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें एक कांटेक्ट लिस्ट दी गई और लड़कियों को इस संस्था से जोड़ने के लिए कॉल करने को कहा गया।

इस दौरान, लड़कियों से जोर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाया था। उस दौरान वह गर्भवती हुई थी। उसके बाद जबरदस्ती उसका अबॉर्शन करा दिया गया। अहियापुर स्थित प्रशिक्षण संस्थान के हॉस्टल में पुलिस द्वारा छापा मारा गया, और कई युवतियों को बचाया गया। लेकिन तिलक सिंह और उसके साथी उस इलाके से भाग कर मुजफ्फरपुर आ गए, जहां उन्होंने कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था और उनके साथ रेप किया गया।

डिप्टी एसपी विनीता सिन्हा ने दैनिक सांध्य बन्धु को बताया कि नकली मार्केटिंग के जरिए लड़कियों को फसाया गया और शारीरिक शोषण किया गया था। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post