Jabalpur News: ओएचई लाइन में ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा: दर्जनों गाड़ियां हुई प्रभावित, डीआरएम ने किया था निरीक्षण

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर
। तेज हवाओं और आंधी के बीच गोसलपुर रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया। इसके परिणामस्वरूप ओएचई लाइन में गिरने से दर्जनों गाड़ियां प्रभावित हुईं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। इस घटना के बाद जबलपुर स्टेशन से इंजीनियरिंग टीम गोसलपुर के लिए रवाना हुई और करीब तीन घंटे बाद यातायात को पुनः संचालित किया गया।

ओवर ब्रिज का हिस्सा टूटने से पहले डीआरएम द्वारा निरीक्षण किया गया था, लेकिन इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही के कारण इसकी मरम्मत अभी तक पूरी नहीं हो पाई थी। घटना के समय ओएचई लाइन में चल रही गाड़ियां भी रोक दी गईं, जिससे यात्री परेशान हुए। बाद में शाम को ओएचई लाइन की मरम्मत कार्यक्रम के तहत यात्रा बहाल की गई।

ओवर ब्रिज टूटने से निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित हुईं:

- डाउन रोड:

  - 12295 at PPI
  - 22177 at NU
  - 22613 at BMR
  - 03242 at BHTN
  - 02186 at MML
  - 09033 at JBP
  - 12167 at JBP
  - 12149 at ADTL
  - 12322 at DOE
  - NBOX at ADTL

- अप रोड:

  - 13201 at ADTL
  - JNPT at SHR P
  - JPB at DDCE
  - PSSS at DDCE
  - TPHS at NWR

Post a Comment

Previous Post Next Post