दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर । पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बरोदा में महिला पटवारी एक सरकारी जमीन में हो रहे कब्जे की शिकायत की जाँच करने पहुँची तो,वहाँ कब्जा कर रहे बदमाश ने उनके ऊपर हमला कर दिया। महिला पटवारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी की बरोदा ग्राम में कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर बोरिंग करा रहा है। जिसके बाद आज गाँव कोटवार के साथ जाँच करने पहुँची तो उनके ऊपर गाँव के लवकुश पटेल नामक युवक ने हमला कर दिया। पटवारी विनीता नेमा ने बताया कि लवकुश ने उसका हाथ मरोड़ा और धक्का देकर सर पर रॉड से हमला करने वाला था तभी गाँव के लोगों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद वह किसी तरह भाग कर थाने पहुँची और उसने कोटवार के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
