Jabalpur News: गोराबाजार में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कैंट कांग्रेस ने गोराबाजार क्षेत्र में बढ़ रहे जुआ, सट्टा और मारपीट जैसे अपराधों के खिलाफ घेराव प्रदर्शन किया। कैंट ब्लॉक के उपाध्यक्ष पवन कनोजिया और राहुल रजक के नेतृत्व में किया गया यह प्रदर्शन में दावा किया गया कि गोराबाजार थाने में रात के 11:30 बजे के बाद भी शराब की दुकानें खुली रहती हैं और अवैध शराब बिक रही है,देर रात के तक दुकानों के खुलने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सी एस पी को ज्ञापन देकर अवैध शराब बिक्री और जुआ सट्टा के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है, अन्यथा वे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान राजेंद्र पिल्ले, गुड्डू तिवारी,सुरेन्द्र यादव,खुन्नू यादव,राहुल बघेल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post