MP News: बीजेपी नेता प्रभात झा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल में पहुंचकर प्रभात झा का हालचाल पूछा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की।

बीजेपी नेताओं के अनुसार, प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के चलते दो दिन पहले बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण आज सुबह करीब 11 बजे उन्हें भोपाल से दिल्ली एयर एंबुलेंस के माध्यम से ले जाया गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post