Politics: बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया, सीएम हेमंत होंगे सह प्रभारी

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी इस साल चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। पार्टी आलाकमान ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। बीजेपी हाईकमान ने महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया है जबकि सहप्रभारी की भूमिका में अश्वनी वैष्णव रहेंगे। वहीं, हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है, जबकि विपल्व कुमार देव सह प्रभारी रहेंगे। इसी तरह झारखंड का प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया है। यहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सह प्रभारी भी भूमिका अदा करेंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर का प्रभारी जी किशन रेड्डी को बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post