MP News: मुख्यमंत्री यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट कर दी बधाई

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, शिवराज सिंह चौहान, और अन्य मंत्रियों से उनके निवास पर जाकर भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि इन मंत्रियों के मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी सौजन्य भेंट की। इसके अलावा, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से भी मुलाकात की।

इससे पूर्व, रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ विधि समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

Post a Comment

Previous Post Next Post