दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में 05 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक चलने वाले जल गंगा अभियान जिसमे पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जबलपुर ज़िले में संचालित जन सहभागिता के इस अभियान में जन अभियान परिषद जबलपुर द्वारा गठित नवांकुर स्वयं सेवी संस्थाएं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां भी अपनी सक्रिय सहभागिता कर रही है। विशेष जल संरक्षण के लिए जल श्रोतों के रख रखाव के के लिये जन भागीदारी के साथ श्रमदान कर रहे हैं। अभियान में स्थानीय शासन के साथ समन्वय करके जल गंगा अभियान को व्यापक बनाने में नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। जन अभियान परिषद की समितियां अभी तक अभियान के तहत लगभग 100 से अधिक स्थानों पर जल श्रोतों एवं जल संरचनाओं के आस पास स्वच्छता एवं श्रमदान की गतिविधियां कर चुकी हैं।
Tags
jabalpur