दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में जलसंकट की समस्या के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवस्था के समाधान के लिए महापौर को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जलसंकट से निपटने की मांग की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि रजा चौक चौराहे में कई दिनों से लगातार जल संकट बना हुआ है, जबकि आनंद नगर पानी टंकी पास ही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रजा चौक चौराहे में जल संकट है वहीं वाटर टैंक है और रज़ा चौक चौराहे से कईं पाइप लाइन गयी है जिसमे पानी पर्याप्त है और जल संकट से प्रभावित घरों के चारों तरफ नर्मदा जल नलों में सुचारू रूप से आ रहा है लेकिन इन 100 घरों को नर्मदा जल से जान बूझकर वंचित किया जा रहा है।
इस समस्या को लेकर कमिश्नर को पहले भी सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल प्रभारी और नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि 14 इंच पाइप लाइन से कनेक्शन जल्द से जल्द जोड़ा जाए ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर महोदय के कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी की और महापौर महोदय और कमिश्नर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन सौपते वक्त आसिफ इकबाल, शेख फारूक रिजवान अली कोटी, फिजू खान, हाजी गोलू वेल्डर, जीशान खान, एजाज अंसारी, शफी खान,राजा भाई, जमील मंसूरी, फारूक पठान रिजवान अंसारी, नसीम खान, हाफिज मंसूरी, माजिद मंसूरी, शमशाद मंसूरी, रज्जाक खान, आरिफ मंसूरी, शमीम मंसूरी, शाहबाज़ मंसूरी, शफीक बाबा,हसीब आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

