दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्मार्ट मीटर बिल को लेकर विजयनगर विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री के ऑफिस में बुधवार को भारी हंगामा हुआ। भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अभिलाष पांडे समेत कई पार्षद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के कार्यालय में उपभोक्ताओं द्वारा बढ़े हुए बिल को लेकर असंतोष जताया जा रहा था। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यपालन यंत्री से मारपीट भी की। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और हंगामा करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ उप यंत्री की शिकायत पर कुछ लोगो पर मामले भी दर्ज किए गए है।
भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू और विधायक अभिलाष पांडे ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर बिलों में अनियमितताओं को लेकर जनता में बहुत रोष है और विद्युत विभाग को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे ।
विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है, लेकिन इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाएं अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वीडियो देखे
.png)