Breaking News: घमापुर में छात्र की हत्या के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। घमापुर में हुई छात्र शुभम भूमरडे की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुभम भूमरडे और उसके दोस्त मानस श्रीवास्तव, जो बालाघाट के रहने वाले थे और जबलपुर में पढ़ाई कर रहे थे, पर 2 दिन पहले कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। 

घटना के दौरान शुभम और मानस पर चाकुओं से हमला किया गया था, जिसमें शुभम की मौके पर ही मौत हो गई थी और मानस गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घमापुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हत्या में शामिल कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शुभम भूमरडे के परिवार और दोस्तों में इस घटना को लेकर गहरा शोक है। मानस श्रीवास्तव का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post